शनिवार 10 जनवरी 2026 - 09:02
दंगा और फ़साद के संबंध मे तीन महत्वपूर्ण बिंदु

हौज़ा / हज़रत इमाम अली (अ) ने एक रिवायत मे दंगा और फ़साद के संबंध मे तीन महत्वपूर्ण बिंदु बयान किए है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, निम्नलिखित रिवायत नहजुल बलाग़ा कितब से ली गई है। इस रिवायत का पाठ इस प्रकार हैः

قال الامیر المومنین علیه السلام:

إنَّ الفِتَنَ إذا أقبَلَت شَبَّهَت، و إذا أدبَرَت نَبَّهَت، يُشَبِّهنَ مُقبِلاتٍ و يُعرَفنَ مُدبِراتٍ، إنَّ الفِتَنَ تَحومُ كالرِّياحِ يُصِبنَ بَلَدا و يُخطِئنَ اُخرى

हज़रत इमाम अली (अ) फ़रमाते हैः

1- याद रखो दंगे जब आते है तो लोगो को शुबहात मे डाल देते है,

2- जब जाते है तो होशियार कर जाते है। ये आते समय तो पहचाने नही जाते लेकिन जब जाने लगते है तो पहचान लिए जाते है,

3- हवाओ की तरह चक्कर लगाते रहते है, किसी शहर को अपनी ज़द मे ले लेते है तो किसी नज़र अंदाज़ कर देते है। 

नहजुल बलागा़, खुत्बा 93

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha